जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धान की क्रॉप कटिंग में 60 कुंटल प्रति हेक्टेयर का अनुमान, डीएम साहिबा ने देखी फसल

सोमवार 14 नवंबर को जिलाधिकारी ईशा दुहन की उपस्थिति में फसल धान के क्रॉप कटिंग करायी गयी। इसके लिए प्रयोग संख्या 3 व 4 का निरीक्षण किया गया।
 

फगुइयां गांव में धान की क्रॉप कटिंग

पैदावार प्रति हेक्टेयर 69.515 कुंटल अनुमानित

तहसीलदार सहित अन्य लोग रहे मौजूद

 

चंदौली जिले के ग्राम फगुइयां परगना बढ़वल तहसील सकलडीहा में सोमवार 14 नवंबर को जिलाधिकारी ईशा दुहन की उपस्थिति में फसल धान के क्रॉप कटिंग करायी गयी। इसके लिए प्रयोग संख्या 3 व 4 का निरीक्षण किया गया। धान की क्रॉप कटिंग के दौरान इलाके में प्रति हेक्टेयर 69.515 कुंटल धान की पैदावार होने की बात कही गयी।

DM Chandauli isha duhan

 क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या 03 के लिए किसान श्री छन्नूलाल पुत्र स्व रामकिसुन के खेत आराजी संख्या 502 का चयन किया गया था जिसमें मानक त्रिभुज (क्षेत्रफल 43.30वर्ग मीटर) कटाई उपरांत कुल उपज 27.250 किलोग्राम पाया गया। तदनुसार प्रति हेक्टेयर उपज 62.88 कुंटल अनुमानित किया गया। क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या 4 के लिए कृषक विनोद गुप्ता पुत्र स्व रामजी के खेत आराजी संख्या 468 का चयन किया गया जिसने मानक त्रिभुज (रकबा 43.30वर्ग मीटर) में कटाई उपरांत कुल उपज 30.100 किलो ग्राम पाया गया तदनुसार तदनुसार प्रति हेक्टेयर 69.515 कुंटल अनुमानित किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के दौरान फसल के अनुमानित उत्पादकता से अच्छी पैदावार माना जा रहा है। कहा कि वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की व्यवस्था क्रय केंद्रों पर की गई है। क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, कांटा, बोरा, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, छाया की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। पंजीकृत किसान अपने उपज को क्रय केंद्र पर ले जाकर विक्रय कर सकते हैं। क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो कंट्रोल रूम में दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा।

बताया जा रहा है कि मौके पर तहसीलदार सकलडीहा डॉ वंदना मिश्रा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनीष जायसवाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजय कुमार सिंह तथा राजस्व निरीक्षक शेख कलीम व लेखपाल रामबली प्रसाद व शिव प्यारे दुबे तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि शरद मंडवाल, संबंधित किसान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिपाही राम तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*