
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन का समय बदल गया है। अब तकनीकि कारणों से इसे नए समय सारिणी के हिसाब से चलाया जाएगा।
रेलवे के अधिकारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि तकनीकी कारण से पटना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच चलने वाली 13209 व 13210 पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू एक्सप्रेस के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया जा रहा।
इस बारे में रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब नए समय के अनुसार 13209 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू एक्सप्रेस पटना से 8.40 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 15.15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद 13210 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 15.40 बजे प्रस्थान कर 22.40 बजे पटना पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वह नए समय सारिणी का ध्यान रखें ताकि उनको कोई असुविधा न हो। वहीं यात्रियों को इसमे सहयोग की अपील की गयी है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*