जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में मत्स्य पालन का शानदार भविष्य, तालाब का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिया भरोसा

डीएम ने मत्स्य पालन के संबंध में विस्तार से तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे मत्स्य पालन कार्य की सराहना की। 
 

  प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत बने तालाब

जिले में कुल मत्स्य उत्पादन 26 सौ टन

मछली का प्रति हेक्टेयर उत्पादन 50 कुन्तल के आसपास

चंदौली जिले के जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं भूतपूर्व मत्स्य निदेशक उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान भारत सरकार के मत्स्य मंत्रालय में परमार्शदाता एसके सिंह द्वारा ग्राम बर्थरा कला में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत निर्मित तालाब रियरिंग यूनिट, बायोफ्लाक पॉण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
        
जिलाधिकारी ने बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। डीएम ने मत्स्य पालन के संबंध में विस्तार से तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे मत्स्य पालन कार्य की सराहना की। 
यहां पर विभिन्न प्रकार की मछलियां प्यासी, रोहू, कतला, नैन, सिंघी, तिलफिया आदि मछलियों की प्रजाति तैयार की जा रही है। साथ ही मछली के पालन के सम्बन्ध में अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा मत्स्य पालन कृषकों से वार्तालाप करके योजनाओं के सफल संचालन हेतु उत्साहवर्धन किया गया। 

Fish Farmers Ponds

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद चंदौली एक आकांक्षी जनपद है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है। बर्थरा कला के प्रगतिशील मत्स्य पालन व कुक्कुट पालन हो रहा है। जनपद में मत्स्य पालन हेतु अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जनपद में बेहतर कार्य किया जा रहा है। जनपद में टोटल मत्स्य उत्पादन 26 सौ टन है, जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन 50 कुन्तल के आसपास है। 
जनपद में प्रधानमंत्री के द्वारा एवं मुख्यमंत्री के निर्देशन में अत्याधुनिक फीस मंडी भी स्वीकृत हुई है, जिसका कार्य प्रारंभ होने वाला है। इसके बन जाने से जनपद चंदौली के साथ ही बनारस सहित पूर्वांचल के क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। 

Fish Farmers Ponds


कृषक श्रीमती लालमनी सिंह को बायोफ्लॉक योजना, श्रीमती तारा देवी तालाब निर्माण प्रोत्साहन योजना, शिवदास सिंह तालाब निर्माण योजना, बाचाभूषण सिंह रियरिंग यूनिट योजना, रामअनन्त सिंह रियरिंग यूनिट योजना के अंतर्गत सभी मत्स्य पालको को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। 

इस दौरान उप निदेशक मत्स्य वाराणसी मण्डल अनिल कुमार एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार सहित अन्य कृषक उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*