जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

यह है चंदौली जिले के संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर, अगले 6 माह तक का पूरा प्लान

जुलाई महीने से लेकर दिसंबर महीने तक आयोजित होने वाले सभी संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी करते हुए बताया है कि किस तहसील में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इन अधिकारियों के नेतृत्व में ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
 

जानिए कब किस तहसील में जाएंगे डीएम साहब

सीडीओ व एडीएम का रोस्टर भी जारी

अगले 6 माह का जारी हो गया है रोस्टर

चंदौली जिले के जिलाधिकारी संजीव सिंह ने हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील मुख्यालय पर होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के लिए अगला रोस्टर जारी कर दिया है। जुलाई महीने से लेकर दिसंबर महीने तक आयोजित होने वाले सभी संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी करते हुए बताया है कि किस तहसील में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इन अधिकारियों के नेतृत्व में ही संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

शासन के निर्देश के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने के साथ-साथ सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का भी ध्यान रखना है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि प्रत्येक तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी या उपजिलाधिकारी के द्वारा की जाएगी।

 जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए रोस्टर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 2 जुलाई को नौगढ़, 16 जुलाई को चकिया, 6 अगस्त को सकलडीहा और 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। वहीं 3 सितंबर को चंदौली की सदर तहसील, 17 सितंबर को नौगढ़ तहसील, 1 अक्टूबर को चकिया तहसील और 15 अक्टूबर को सकलडीहा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। साथ ही साथ 5 नवंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, 19 नवंबर को चंदौली सदर तहसील, 3 दिसंबर को नौगढ़ तहसील और 17 दिसंबर को चकिया तहसील में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने का रोस्टर जारी कर दिया गया है।

Sampurna Samadhan Diwas

आप इस लिस्ट में देख सकते हैं कि किस दिन किस तहसील में मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे....

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*