जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

60 कुंटल से कम धान बेचने के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, सीधे होगी धान की खरीद

जिलाधिकारी ने कहा कि 60 कुंटल तक धान बेचने वाले किसान सत्यापन के बाद अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र पर जाकर धान की तौल करा सकते हैं। वहां पर इसके लिए अतिरिक्त कांटा लगाया गया है।
 

जिलाधिकारी का नया फरमान

छोटे किसानों की धान खरीद में नहीं लगेगा नंबर

अतिरिक्त कांटे पर होगी 60 कुंटल तक धान की खरीद

चंदौली जिले के किसानों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि कम धान बेचने वाले किसानों को लाइन लगाने या प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं होगी। वह अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र पर जाकर धान की तौल करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराते हुए कहा है कि धान खरीद वर्ष 2022-23 में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर अब ऐसे किसानों को लाइन लगाकर धान बेचने की जहमत नहीं उठानी होगी, जिनका पंजीकरण है और सत्यापित धान की मात्रा 60 कुंटल या उससे कम है। अब ऐसे किसानों की धान की खरीद बिना प्रतीक्षा किये अतिरिक्त कांटे पर की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि 60 कुंटल तक धान बेचने वाले किसान सत्यापन के बाद अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र पर जाकर धान की तौल करा सकते हैं। वहां पर इसके लिए अतिरिक्त कांटा लगाया गया है।

अधिकारियों ने किसानों से अपना धान साफ करके और सुखाकर केन्द्र पर ले जाने की अपील की है। इस संबंध में केंद्र प्रभारियों को जिलाधिकारी महोदया द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*