जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

छठ पूजा की तैयारी देखने घाटों व तालाबों तक पहुंची डीएम साहिबा, आईजी साहब भी आए

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं नगर स्थित समस्त तालाबों, गंगा व अन्य नदियों के किनारों, घाटों की पर्याप्त साफ सफाई, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
 

सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ कल

जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है पर्व

 जिलाधिकारी ईशा दुहन ने दी बधाई

चंदौली जिले में सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पूजा के दूसरे दिन शनिवार की शाम वेदी पूजन के लिए व्रती महिलाओं का हुजूम घाटों पर उमड़ा और अपने अपने घाट को तय करने के लिए महिलाओं ने तालाबों, नदियों के किनारे व अन्य जलाशयों में अपने अपने घाट बनाकर वेदिका पूजन किया। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने छठ महापर्व के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, शांति, कल्याण एवम् समृद्धि की कामना की है।

DM IG Inspection

इस महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भी मुस्तैद दिखायी दिया। खुद जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर कई अधिकारी बलुआ गंगा घाट समेत तालाबों, सरोवरों के घाटों का निरीक्षण करते नजर आए। वह खुद भी दामोदर दास पोखरे का निरीक्षण करने के लिए जा पहुंची।  इस दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था व अन्य इंतजाम देखने के बाद संबंधिक लोगों को जरुरी निर्देश दिए। रविवार को अस्ताचल में जा रहे भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।

DM IG Inspection

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं नगर स्थित समस्त तालाबों, गंगा व अन्य नदियों के किनारों, घाटों की पर्याप्त साफ सफाई, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि के कड़े निर्देश दिए गए हैं। तत्क्रम में जनपद के तालाबों, कुंण्डो में साफ सफाई  का अभियान जोर शोर  से जारी है। निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण निरीक्षण कर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

DM IG Inspection

 वहीं सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों को परखने के लिए पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली भी गंगा घाट पर गए और बलुआ गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर पुलिस व अन्य संबंधित विभागों को आवश्यकर निर्देश दिए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*