जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में बताया सबको पौधारोपण का टारेगट, जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न

 

जानिए किस विभाग को लगाने हैं कितने पौधे, चंदौली जिले में अबकी बार पौधारोपण की क्या है तैयारी

 

चंदौली जिले के जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण तथा जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य से समस्त कार्यदायी विभाग को अवगत कराते हुये अग्रिम मृदा कार्य की प्रगति उपलब्ध कराने हेतु अपेक्षा की गयी। 

Dm Chandauli

इस मीटिंग में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक तालाबों पर या जहाँ पानी की उपलब्धता हो, परन्तु बाढ़ क्षेत्र न हो वहां रोपण का कार्य किया जाय तथा अमृत सरोवर हेतु चयनित स्थलों पर 50 से 100 पौधे अवश्य लगाये जायें तथा सभी सरकारी कार्यालयों व परिसरों में छायादार वृक्षों का रोपण किया जाय। 

Dm Chandauli


          
बताया कि जनपद में 25,68,488 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। पर्यावरण विभाग को 3,51,582 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग को 13,13,480 राजस्व विभाग 1,49,520, पंचायती राज विभाग 1,49,520, आवास विकास 6020, औद्योगिक विकास विभाग 4200, नगर विकास विभाग 19740, लोक निर्माण विभाग 10640, रेशम विभाग 27590, कृषि विभाग 2,51,660, उच्च शिक्षा विभाग, 20300, उद्यान विभाग 1,65,696, पुलिस विभाग 7000 सहित अन्य विकास को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। 

Dm Chandauli

जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत वन (अमृत महोत्सव उद्यान) हेतु जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थल चयन की प्रगति सुनिश्चित करते हुए पौध रोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ नियंत्रण हेतु बाढ़ चौकियों की स्थापना से संबंधित स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। भूसा, पानी, दवा राहत सामग्री सहित बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर रखने हेतु आवश्यक प्रबंध हेतु समस्त तैयारियां समय से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, बायो मेडिकल के निस्तारण पर चर्चा किया गया। साथ ही संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाय। 

Dm Chandauli


       
 बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*