जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ घाट पर 50 लाख रुपये की लागत से लग रही है जेट्टी, बैठकर देख सकेंगे गंगा आरती

बलुआ घाट पर गंगा पश्चिम की ओर बहती हैं। यहां स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। पर्व त्योहारों पर स्नान के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं रोजाना सायंकाल गंगा आरती भी होती है।
 

 सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल

पश्चिम वाहिनी गंगा के पावन तट पर सैलानियों के लिए तैयारी

50 लाख की लागत से 10 टन की जेट्टी

चंदौली जिले के क्षेत्र के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा के पावन तट पर 50 लाख रुपये की लागत से जेट्टी लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर लगी जेट्टी से आरती और अन्य कार्यक्रमों को श्रद्धालु अच्छे से देख सकेंगे। वहीं इससे गंघा घाट पर सैलानियों की भी संख्या बढ़ेगी।

आपको बता दें कि बलुआ घाट पर गंगा पश्चिम की ओर बहती हैं। यहां स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। पर्व त्योहारों पर स्नान के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं रोजाना सायंकाल गंगा आरती भी होती है। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि श्रद्धालु अच्छे से आरती का आनंद नहीं उठा पा रहे थे। वहीं अन्य आयोजनों में लोगों को बैठने आदि की व्यवस्था नहीं होती थी। घाट पर जेटी निर्माण के लिए सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से कहा गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कुल आठ जगहों पर जेट्टी लगाया जा रहा है। इसमें एक बलुआ घाट भी शामिल है। बलुआ पर 50 लाख की लागत से 10 टन की जेट्टी लगाई जा रही है। इससे लोगों को सुविधा के साथ ही सैलानियों का भी आकर्षण बढ़ेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*