जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सऊदी अरब में इनायतपुर के अधेड़ की बीमारी से मौत, अंतिम संस्कार के लिए आएगा शव

मंगलवार की इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लाये जाने के प्रयास में जुटे हैं।
 

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी महावीर राजभर के 42 वर्षीय पुत्र राम अवतार की सऊदी अरब के रियाद में मौत हो गई है। वहां पर उसके बीमार होने पर उपचार चल रहा था। वहीं मंगलवार की इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लाये जाने के प्रयास में जुटे हैं।

इनायतपुर निवासी रामअवतार राजभर 2019 में सउदी अरब के रियाद गया था। वह रियाद निवासी काफिल सेठ के घर कार चलाता था। रामअवतार 10 दिन पूर्व बीमार हो गया था। इस दौरान मालिक मोहम्मद बिन अब्दुल अज़ीज़ हॉस्पिटल रियाद में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पांच सितबंर को ही मौत हो गई। इसकी जानकारी सउदी में रह रहे सगे भाई तेजा ने परिजनों को दी है। 

 घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी लालती देवी, पुत्री बबिता व सबिता, पुत्र धनतेरस, कृष्णा,सुग्रीव, शनि, विष्णु का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन शव देश में लाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उनका रीतिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर सकें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*