जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जांच के लिए फिर निकली है खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम, 74 नमूनों की जांच

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मध्य संपादित एमओयू वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश से कुल 14000 सर्विलांस नमूने संग्रहित कर उनकी जांच कराई जानी है।
 

74 नमूनों की जांच में 65 दुकानें पास

चंदौली के बाद मुगलसराय में चला अभियान

  20 जनवरी तक चलाया जाएगा चेकिंग का अभियान

चंदौली जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी ईशा दुहन के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर एल यादव के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य एवं भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मध्य संपादित एमओयू वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश से कुल 14000 सर्विलांस नमूने संग्रहित कर उनकी जांच कराई जानी है। इस दौरान जनपद चंदौली में अभियान के दौरान कुल 120 नमूने लिए जाने हैं। यह अभियान  20 जनवरी तक चलाया जाएगा।

 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आज तक जनपद चंदौली से कुल 76 नमूने ले लिये हैं, जिसमें 20 दूध, 20 खोया, 10 पनीर, 10 घी, 06 नमक, 02 चाय, 02 काफी, 03 फूड कलर, 03 शहद के नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Food safety on wheels  द्वारा जनवरी को चंदौली बाजार एवं 12 जनवरी को मुगलसराय से कुल 74 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 65 नमूने मानक के अनुरूप पाए गए । खाद्य कारोबार कर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ से होने वाले नुकसान के संदर्भ में जागरूक किया गया।

टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रकांत बाजपेयी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, कुमार चित्रसेन, सच्चिदानंद राय, सुश्री नेहा त्रिपाठी एवं अरविंद कुमार शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*