जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लेखपाल सर्फुद्दीन व लेखपाल पुत्र संतोष को पुलिस ने भेजा जेल, कोर्ट में किया था सरेंडर

वहीं कुछ लोगों के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्यवाही होने के बाद अब आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हैं। 
 

कांशीराम आवास योजना आवंटन घोटाले में कार्रवाई जारी

जिले में 4 और आरोपियों ने किया सरेंडर

2 गए जेल तो 2 बुजुर्ग महिलाओं पर कोर्ट ने दिखायी दया

 

चंदौली जिले की कांशीराम आवास योजना में हुए घोटाले के मामले में पुलिस के द्वारा कसे जा रहे शिकंजे के तहत कार्रवाई का दौर जारी है, जिसके कारण आरोपी खुद ही कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गए हैं। आज इसी क्रम में एक आरोपी सरकारी कर्मचारी तथा 3 आरोपी लाभार्थियों ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। इन 4 लोगों के सरेंडर करने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को जेल भेजा, जबकि दो महिलाओं की अधिक उम्र होने के कारण कोर्ट ने उनका सरेंडर ही नहीं लिया। वहीं पुलिस ने भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

आपको बता दें कि जिले में बने कांशीराम आवास योजना के आवंटन में घोटाले के मामले में 52 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ लाभार्थियों की भी गिरफ्तारी की गई थी। वहीं कुछ लोगों के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्यवाही होने के बाद अब आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हैं। 

आज मजिस्ट्रेट के पास लेखपाल सर्फुद्दीन पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी नेगुरा चंदौली तथा संतोष कुमार पाठक  शामिल हैं। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट द्वारा कस्टडी में दिए जाने के बाद जेल भेजने का निर्देश जारी किया गया। वहीं 2 लाभार्थी महिलाओं की उम्र अधिक होने के कारण उन्हें  कोर्ट द्वारा  न तो उनका सरेंडर लिया न ही उन्हें कस्टडी में  लिया गया  ।

इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि कांशीराम आवास योजना के आवंटन में घोटाले के 4 आरोपियों ने आज कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसमें  दो पुरूष और दो बुजुर्ग महिलाएं शामिल थीं। इस मामले में सर्फुद्दीन पुत्र मोहम्मद शमीम और संतोष पाठक को जेल भेजा गया। वहीं आत्मसर्पण करने वाली दो महिलाओं की उम्र अधिक होने के कारण कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में नहीं लिया गया।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*