जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ग्राम पंचायत सदस्य ने प्रधान पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र

जिसका मैं विरोध करता हूं और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने को कहता हूं, लेकिन प्रधान को यह विरोध नागवार लगता है।जिससे रंज होकर मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
 

चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक  एक गांव में ग्रामपंचायत शहाबगंज के वार्ड सदस्य देवेश कुमार ने ग्रामप्रधान रामजीत साहनी के ऊपर अपने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से जानमाल की फरियाद लगायी है।

Gram panchayat member

प्रार्थी ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए हुए कहा कि गांव का निर्वाचित सदस्य हूं।ग्राम प्रधान द्वारा आधा अधूरा कार्य कराकर पूरा भुगतान लिया जा रहा है। जिसका मैं विरोध करता हूं और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने को कहता हूं, लेकिन प्रधान को यह विरोध नागवार लगता है।जिससे रंज होकर मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।

इस समबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र शहाबगंज थाने पर दिया, लेकिन विपक्षी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुआ। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगायी और पुलिस अधीक्षक से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*