जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिले में बच्चों के लिए 9 जनवरी से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, यह है योजना

बताया जा रहा है कि जिले में पांच वर्ष तक 3.30 लाख बच्चे हैं। सभी का टीकाकरण करना है।
 

 पांच वर्ष तक 3.30 लाख बच्चों का लक्ष्य

1885 आशा कार्यकर्ताओं को जोड़कर पूरा होगा लक्ष्य

पहला चरण नौ से 20 जनवरी तक

दूसरा चरण 13 से 24 फरवरी तक चलेगा

तीसरा चरण 13 से 24 मार्च तक

चदौली जिले में पांच वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 9 जनवरी से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. वाईके राय ने दी है। सीएमओ ने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जिले में पांच वर्ष तक 3.30 लाख बच्चे हैं। सभी का टीकाकरण करना है। इसके लिए जिले की कुल 1885 आशा कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका सत्यापन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण नौ से 20 जनवरी तक, दूसरा चरण 13 से 24 फरवरी तब जबकि तीसरा चरण 13 से 24 मार्च तक चलेगा। ई-कवच पोर्टल से जनरेटेड ड्यू लिस्ट की सूची के अनुसार लाभार्थियों को एएनएम व आशा कार्यकर्ता सत्रों पर टीकाकरण करेंगी। टीकाकरण की सूचना ई कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। डॉ. अमित दुबे ने बताया कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण आवश्यक है।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*