जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लगातार 4 जीत दर्ज करके सुशील सिंह बनाने जा रहे हैं नया रिकॉर्ड, अभी तक कोई नहीं दिखा सका ऐसा करिश्मा

सैयदराजा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपना जीत रिकॉर्ड कायम रखा है। सुशील सिंह लगातार 4 विधानसभा चुनाव जीतने वाले चंदौली जिले के पहले विधायक बन गए हैं।
 

सैयदराजा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत 

सुशील सिंह ने मारी बाजी 

4 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले चंदौली जिले के पहले विधायक बने सुशील सिंह 

चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपना जीत रिकॉर्ड कायम रखा है। सुशील सिंह लगातार 4 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले चंदौली जिले के पहले विधायक बन गए हैं। इसके पहले यह कारनामा किसी भी विधायक ने नहीं किया है।

 

Saiyadraja MLA Sushil Singh Jansampark in Barahani village

हालांकि अभी तक जीत की  आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पोस्टल बैलट और अन्य मत पत्रों की जांच पड़ताल तथा गिनती करके अंतिम वोटों की संख्या गिन कर रिजल्ट की घोषणा किया जाना बाकी है। लेकिन जिस तरह से 10,000 से अधिक वोटों की बढ़त मिली है, उससे उनका विधायक बनना तय हो गया है। केवल जीत की घोषणा एक औपचारिकता मात्र बची है।

 

 आपको बता दें कि सुशील सिंह से पहले पंडित कमलापति त्रिपाठी लगातार तीन बार एक ही विधानसभा से चुनाव जीते थे। पंडित कमलापति त्रिपाठी 1952, 1957 और 1962 की चुनाव चंदौली विधानसभा से जीते थे, लेकिन 1967 में चौथा चुनाव चंद्रशेखर से मात्र 397 वोटों से हार गए थे। हालांकि इसके बाद 1969 में पंडित कमलापति त्रिपाठी चौथी बार विधायक बने थे। इस तरह से पांचवें चुनाव में उन्हें एक बार फिर से जीत मिली थी और चौथी बार विधायक बने थे। लेकिन सुशील सिंह 2002 में प्रभु नारायण सिंह यादव से 26 वोटों से हारने के बाद लगातार चार चुनाव जीत चुके हैं। वह चंदौली जिले में लगातार चार बार विधायक बनने का गौरव हासिल करने वाले इकलौते विधायक हैं। जिले के दो विधायकों ने जीत की हैट्रिक तो लगायी है। लगातार तीन जीत हासिल करने वाले विधायकों में धानापुर विधानसभा से बैजनाथ ( 1967, 1969, 1974 में) और मुगलसराय विधानसभा से छब्बू पटेल ( 1991, 1993, 1996 में) शामिल हैं। लेकिन लगातार 4 जीत हासिल करने में असफल रहे हैं।  

सुशील सिंह ने 2007 में धानापुर विधानसभा से 17,239 वोटों से जीत हासिल की थी। उसके बाद 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 6848 होठों से अपनी जीत हासिल की थी। 2017 के चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सैयदराजा विधानसभा से चुनाव लड़े और 14,494 वोटों से जीत गए 2022 के चुनाव में एक बार फिर वह सैयदराजा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे। उन्होंने अपना बेहतर चुनावी मैनेजमेंट दिखाते हुए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनोज सिंह डब्लू को लगभग 11,000 मतों से परास्त करने की तैयारी कर ली है। हालांकि अभी इसकी घोषणा होनी बाकी है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*