जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अशोक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं अनिल राजभर

वह महाराज सुहेलदेव राजभर एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के सम्मान में सम्मिलित आयोजित होने वाली एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 

अशोक इंटर कॉलेज में राजभर व बियार समाज का कार्यक्रम

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जनपद चंदौली के एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को आ रहे हैं। इसके लिए उनके निजी सचिव ने उनका प्रोटोकॉल जारी करते हुए जिला प्रशासन को सूचना भेजी है। वह महाराज सुहेलदेव राजभर एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के सम्मान में सम्मिलित आयोजित होने वाली एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

 बताया जा रहा है कि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर चंदौली जिले के अशोक इंटर कॉलेज में महाराज सुहेलदेव राजभर एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के सम्मान में सम्मिलित आयोजित होने वाली एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

 इस मौके पर राजभर और बियार समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार वह अपने सरकारी वाहन से वाराणसी सर्किट हाउस से सुबह 9 बजे प्रस्थान करके पड़ाव के रास्ते मुगलसराय होते हुए 10 बजे अशोक इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। जहां पर वह दोपहर 3 बजे तक रहेंगे। इसके बाद वहीं से वह वापस वाराणसी सर्किट हाउस के लिए लौट जाएंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*