जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रेस वार्ता करके मंत्रीजी ने बताया- क्या क्या होने जा रहा है चंदौली जिले में अबकी साल

अपराधों पर अंकुश लगाना,भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ओर योगी सरकार अग्रसर है।
 

मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री गिरीश यादव की घोषणा

जिले में खिलाड़ियों के लिए बनेगा स्टेडियम 

चंदौली जनपद के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री के रूप में  गिरीश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के 100 दिनों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

इस दौरान उन्होंने ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबसे महत्वपूर्ण कार्य निवेशकों को उत्तर प्रदेश में आकर्षित करने का किया है।प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफिया गिरी और अपराध के चलते कोई भी निवेशक आना नहीं चाहते थे यही नहीं 15 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराना। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेजो की स्थापना करना। अपराधों पर अंकुश लगाना,भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ओर योगी सरकार अग्रसर है।

वही अखिलेश यादव के कमेंट पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जनता नकार चुकी है और उनकी सोच नकारात्मक है चुनाव हारने के बाद ईवीएम का दोष और शासन सत्ता का दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे। जबकि अखिलेश यादव 2014 में मुख्यमंत्री रहते हुए लोकसभा का चुनाव हारे और 2017 में भी मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा के चुनाव हारे।यही नहीं 2022 और 2024 में भी जनता ने उन्हें नकार दिया है।अगर इतना ही जनता के हितों का कार्य किए होते तो जनता उनको न नही।गरीब,किसान, नौजवान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कार्य किया है। जिसका परिणाम है कि लोग योगी और मोदी पर विश्वास कर रहे हैं। 

Minister Girish Yadav

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी मंत्री गिरीश यादव ने सभी विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग वोट लेने के लिए दलितों की बात करते लेकिन भारतीय जनता पार्टी में सर्व समाज की बात करती उसे करके दिखाया है। इसके पहले भी दलित समाज के राष्ट्रपति थे और अब आदिवासी समाज के अति पिछड़े लोग हैं उस समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाकर भारतीय जनता पार्टी में सबका साथ,सबका विकास के स्लोगन को सार्थक किया है।

यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी बाजपेई जी ने ही मुसलमान वर्ग से आने वाले अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाने का कार्य किया।ओमप्रकाश राजभर के वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर भी कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुरक्षा मेरे सरकार की जिम्मेदारी है इस लिए उनकी सुरक्षा को लेकर यह व्यवस्था की गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*