जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आज नहीं निकला कोरोना का नया मरीज, 2 मरीज स्वस्थ हुए

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली जिले में आज कोरोना की सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एहतियात के तौर पर आज 295 नमूने एकत्रित करके जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके।
 

जिले में बचे केवल 6 एक्टिव केस, आज हो रही है 295 लोगों की जांच

 

चंदौली जिले में आज कोरोना के एक भी पॉजटिव केस नहीं मिले। आज दो व्यक्ति स्वस्थ घोषित किए गए, जिससे चंदौली जिले में अब एक्टिव कोरोना के केसों की संख्या केवल 6 रह गई है।

 जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली जिले में आज कोरोना की सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एहतियात के तौर पर आज 295 नमूने एकत्रित करके जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके।
    
इस प्रकार जनपद चंदौली में कोविड के कुल 17,926 केस निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 6 बची है। आज 02 व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है। अब तक जिले में 17,541 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*