जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कई सालों बाद अपने पैतृक गांव आ रहे हैं राजनाथ सिंह, भाभी की तेरहवीं में होंगे शामिल

ऐसा कहा जा रहा है कि यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है।
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारियां तेज

डीएम-एपी ने गांव जाकर सुरक्षा पर की चर्चा

आ सकते हैं कई और बड़े राजनेता

चंदौली के चकिया तहसील इलाके में स्थित अपने पैतृक गांव में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 दिसंबर को आने वाले हैं। इसके लिए मौके पर जाकर जिले की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह अपने गांव भभौरा में अपनी भाभी नैनतारा देवी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले हैं। इस दौरान प्रदेश के कई अन्य बड़े नेताओं के भी आने की संभावना बन रही है। प्रशासन के अलावा भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी नैनतारा देवी का बीते 19 दिसंबर को निधन हो गया था। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्टि हुई थी। इसमें भी रक्षामंत्री आए थे।

बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह की भाभी की तेरहवीं उनके पैतृक गांव चकिया ब्लॉक के भभौरा गांव में आगामी 31 दिसंबर को है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री सड़क मार्ग से अपने गांव आएंगे। सीएम योगी के भी आने की संभावना है। बताया कि रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं। चर्चा है कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री भी आ सकते हैं।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*