जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कोहरे के कारण लेट हुयी राजनाथ सिंह की फ्लाइट, सांसद महेन्द्र नाथ पांडेय भी आ रहे साथ

मौसम खराब होने के साथ-साथ अधिक धुंध और कोहरे की वजह से उनकी फ्लाइट लेट हो रही है और इसी कारण से वह अपने तय समय से देरी से गांव पहुंचेंगे।
 

भभौरा गांव में राजनाथ सिंह के पहले पहुंचे कई नेता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के नेता कृपाशंकर सिंह भी पहुंचे
 

चंदौली जिले के चकिया तहसील के भभौरा गांव में राजनाथ सिंह के आने का कार्यक्रम लेट होता जा रहा है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार उनको 11.30 तक गांव में पहुंच जाना था, लेकिन उनकी फ्लाइट लेट बतायी जा रही है। अब उनके 12:30 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

Rajnath singh flight
 बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के साथ-साथ अधिक धुंध और कोहरे की वजह से उनकी फ्लाइट लेट हो रही है और इसी कारण से वह अपने तय समय से देरी से गांव पहुंचेंगे। वहीं हेलीपैड पर चंदौली जिले के आला अधिकारी उनकी अगवानी के लिए इंतजार कर रहे हैं।

 बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चंदौली जिले के सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय भी दिल्ली से आ रहे हैं।

Rajnath singh flight 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मौके पर कई जिलों के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेता वहां पहुंचना शुरू हो गए हैं, जिसमें  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महाराष्ट्र के नेता कृपाशंकर सिंह भी शामिल थे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महाराष्ट्र के नेता कृपाशंकर सिंह ने रक्षामंत्री की भाभी स्व. नयनतारा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर अतिथियों की अगवानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विधायक पुत्र पंकज सिंह कर रहे हैं।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*