जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राजनाथ सिंह का दावा : 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में नंबर 1, आत्मनिर्भर हो जाएगा भारत

रक्षा मंत्री ने देश की सेनाओं के बारे में कहा कि भारतीय सेना आत्मनिर्भर होती जा रही है और जल्द ही हमारे देश में सभी तरह के हथियार, टैंक, गोले और मिसाइलें बनने लगेंगी।
 

भाजपा सरकार देश को बना रही आत्मनिर्भर

योगी मोदी की सरकार कर रही अच्छा काम

राहुल गांधी पर कहा- नो कमेंट

चंदौली जिले में अपने पैतृक गांव भभौरा में अपनी भाभी की 13वीं में शामिल होने के लिए आए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा है कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है। दोनों सरकारें जनहित में बड़े फैसले ले रही हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारी काम कर रही हैं।

 
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी ने देश की सत्ता संभाली थी तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया के टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल थीं, लेकिन अब 2022 में हमारी अर्थव्यवस्था टॉप 5 में अर्थव्यवस्थाओं में आ गई है। दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में हो जाएगी। वहीं अमृत काल समाप्त होते-होते 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

रक्षा मंत्री ने देश की सेनाओं के बारे में कहा कि भारतीय सेना आत्मनिर्भर होती जा रही है और जल्द ही हमारे देश में सभी तरह के हथियार, टैंक, गोले और मिसाइलें बनने लगेंगी। इस तरह से रक्षा के क्षेत्र में भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा। 

वहीं राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया और कहा कि यह उनका और उनकी पार्टी का मामला है। इस पर वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहना चाहते हैं।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*