जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा सरकार को तानाशाह बताकर विपक्ष को एकजुट होने की सलाह दे गए राकेश टिकैत

किसान यूनियन के नेता राकेश  टिकैत ने भाजपा सरकार को तानाशाह बताया और कहा तानाशाही के कारण किसानों का दोहन किया जा रहा है।  गुजरात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पुलिसकर्मी भी प्राइवेट होते हैं।
 

राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

कमजोर विपक्ष से सरकार हो गई है तानाशाह

आंदोलन का सभी से किया आह्वान

चंदौली जिले में आए किसान यूनियन के नेता राकेश  टिकैत ने जिला मुख्यालय स्थित एक निजी लॉन में जनपद के किसानों को संबोधित किया और भाजपा सरकार के उपर जमकर निशाना साधते हुए हमला बोला। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए मुखर होने की बात कही।

संबोधन के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि चंदौली के किसानों का धान रामपुर में बिकता है। जहां की एक बिस्वा धान की खेती नहीं होती है। लगभग ग्यारह हजार किसानों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर लगभग 200 करोड़ रुपए का गोलमाल सरकार के लोगों द्वारा किया जाता है।


 

किसान यूनियन के नेता राकेश  टिकैत ने भाजपा सरकार को तानाशाह बताया और कहा तानाशाही के कारण किसानों का दोहन किया जा रहा है।  गुजरात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पुलिसकर्मी भी प्राइवेट होते हैं। यही नहीं किसान आंदोलन में भी उनको दिल्ली में जाने से रोक दिया गया था। गुजरात में लोगों को बोलने की भी छूट नहीं है, जो लोग नहीं गए हैं। वह जाकर गुजरात को देख लें।  गुजरात बंधन में है और उसे मुक्ति दिलानी है।
 
उन्होंने मीडिया पर भी बोलते हुए कहा कि कैमरा एवं कलम दोनों खतरे में है और सरकार उसे अपने अंकुश में ले रखी है। कोई भी खुलकर नहीं बोल सकता है। आने वाला समय और खतरनाक होने जा रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में एक सम्मेलन के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक सौंपा जाएगा।  उस में अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की।

किसान यूनियन के नेता राकेश  टिकैत ने विपक्ष के लोगों से भी अपील किया कि विपक्ष के लोग भी उस कार्यक्रम में पहुंचे, ताकि भाजपा की किसान विरोधी नीति के खिलाफ एकजुटता दिखायी जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*