जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनमाना काम करता है सकलडीहा ब्लॉक का तकनीकि सहायक, बेबस हैं प्रधानजी व मजदूर

तकनीकी स‌‌हायक रामविलास मौर्य के द्वारा किसी भी कार्य का स्टीमेट और एमबी नहीं किया गया है। इसके चलते मजदूरों को गांव में काम नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि तकनीकी स‌हायक कभी गांव में नहीं आते हैं।
 

तकनीकी स‌हायक रामविलास मौर्य की शिकायत

जिलाधिकारी से सीधे की गयी शिकायत

मनरेगा के कार्य में रूचि नहीं लेते हैं रामविलास

चंदौली जिले के सकलडीहा ब्लाक के नरायनपुर गांव के मनरेगा मजदूरों ने तकनीकी स‌हायक रामविलास मौर्य की कार्यशैली से नाराज होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि तकनीकी स‌हायक के द्वारा मनरेगा के कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है। इसके चलते किसी कार्य का स्टीमेट नहीं बन पा रहा है। वहीं मास्टर रोल जारी नहीं होने से मजदूरों को काम भी नहीं मिल रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तत्काल प्रकरण की जांच कराके कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों ने बताया कि नरायनपुर गांव में मनरेगा के तहत कई कार्य कराए जाने वाले हैं। ग्राम प्रधान दिलीप राय की ओर से मनरेगा के तहत कई प्रस्ताव दिए गए हैं।

तकनीकी स‌‌हायक रामविलास मौर्य के द्वारा किसी भी कार्य का स्टीमेट और एमबी नहीं किया गया है। इसके चलते मजदूरों को गांव में काम नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि तकनीकी स‌हायक कभी गांव में नहीं आते हैं। किसी भी कार्य का स्टीमेट तैयार करने में उनके द्वारा आनाकानी किया जाता है। इससे गांव के मजदूरों में तकनीकी स‌‌हायक के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है।

डीएम से मिले प्रधान व ग्रामीण
गांव में प्रदर्शन करने के बाद सभी मजदूर गुरुवार को ग्राम प्रधान दिलीप राय के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां लोगों ने डीएम ईशा दुहन से मिलकर तकनीकि स‌हायक के कृत्यों से अवगत कराया। लोगों ने डीएम से गुहार लगाई कि तकनीकी सहायक के लापरवाही के चलते विकास कार्य ठप पड़े है। मांग किया कि उक्त तकनीकी सहायक को किसी अन्यत्र गांव में तबादला करने के साथ ही उनके खिलाफ जांच की कार्रवाई की जाय।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*