23 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों के जोरदार प्रदर्शन की तैयारी

समाजवादी पार्टी के साथ जुटेंगे किसान
कई गांवों के किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी सपा
विधायक ने गांव वालों के साथ मिलकर की तैयारी
चंदौली जिले के बरंगा गांव में किसानों की एक पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि चंदौली जिला प्रशासन किसानों के प्रति बिल्कुल ही संवेदनहीन हो चुका है। बरंगा, पचदेवरा, जमुनीपुर, दिघवट, फेसुड़ा आदि गांवों की लगभग 1800 सौ एकड़ किसानों की जमीन जिस तरीके से जिला प्रशासन हड़पने के लिए जाल बुन रहा है, उसे समाजवादी पार्टी कतई सफल होने नहीं देगी।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि किसानों की जमीन तो छीन ही रही है। भाजपा सरकार मजदूरों के लिए थोड़ा बहुत ग्रामीण अंचलों में मनरेगा के जरिए काम मिल जा रहा था। पूरी तरह से मनरेगा कानून का कबाड़ा बना दिया है। पूंजीपतियों के हित संरक्षक पार्टी भाजपा अब मनरेगा कानून को भी समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। किसान और मजदूर दोनों को मिलकर 23 तारीख को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने के लिए आगे आना चाहिए।
पंचायत में बोलते हुए सकलडीहा के सम्मानित विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि सकलडीहा की जनता ने हमें अपने कीमती समर्थन से हमें विधानसभा का सदस्य बनाया है। मेरे जीते जी किसानों की जमीन एवं उनकी आजीविका चंदौली जिला प्रशासन नहीं छीन सकता है। इसके लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए 23 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियों में पूरी समाजवादी पार्टी जी जान से जुट गई है। गांव गांव किसानों की मजदूरों की तैयारी बैठकर शुरू कर दी गई है। इसके लिए आज बरंगा, पंचदेवरा, फेसुड़ा, समेत कई गांव में तैयारी बैठक की गई।
आज की पंचायत में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव नफीस अहमद, चंद्रशेखर यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, महेंद्र राजभर, बसावन गोंड़, संतोष यादव प्रधान बरठी, गुरु प्रकाश यादव, जगमेंद यादव, मोनू जायसवाल, सत्येंद्र समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*