जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अनिरुद्ध सिंह की मुंहबोली बहन की शादी सकुशल संपन्न, देखें वीडियो

चंदौली जनपद के सकलडीहा सर्किल के आवाजापुर गांव के शहीद कैप्टन विजय सिंह महाविद्यालय में एक ऐतिहासिक शादी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस मेजबान के रूप में हाथ जोड़कर पब्लिक का स्वागत करती रही
 

शहीद कैप्टन विजय सिंह महाविद्यालय में एक ऐतिहासिक शादी का आयोजन किया गया

शिखा यादव की यह शादी चंदौली पुलिस के इतिहास में एक बड़ी मिसाल बनेगी

चंदौली जनपद के सकलडीहा सर्किल के आवाजापुर गांव के शहीद कैप्टन विजय सिंह महाविद्यालय में एक ऐतिहासिक शादी का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस मेजबान के रूप में हाथ जोड़कर पब्लिक का स्वागत करती रही।

shadi
 चंदौली जनपद के सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने ईंट भट्टे पर काम करने वाले करीब विनोद यादव की पुत्री की शादी ऐतिहासिक तरीके से संपन्न करा रहे हैं। आवाजापुर गांव के समाजसेवी दुर्गेश सिंह की पहल पर विनोद यादव की पुत्री की शादी बरठी गांव के अवधेश यादव के लड़के से तय हुई थी,जो आज संपन्न हो राही है। खान-पान से लेकर सादी की सभी व्यवस्था सीओ सकलडीहा के निर्देशन में पुलिस द्वारा किया गया है।


 पुलिस वर्दी में सर पर साफा बांधकर माला लिए हुए आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आए हुए आव भगत करती रही।

shadi
 चंदौली पुलिस की यह पहल जहां जनता के बीच की नज़दीकियां अपराध को कम करते हुए सहयोग की भावना को विकसित करेगा वहीं गरीबों के सपने को भी सरकार करने जैसे कार्य कर रही है।       आपको बता दें कि सकलडीहा इलाके की इस चर्चित शादी में चंदौली जिले के पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल के साथ  सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भी इस शादी में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया और इस शादी को सफल बनाने के लिए आर्थिक रूप से मदद भी की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*