जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया किशोर डूबा, मौके से फरार हो गए दोनों साथी

गंगा में नहाने गए 3 दोस्तों में से एक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की तलाश की जा रही है। 
 

गोताखोरों की मदद से खोजा जा रहा है डूबा किशोर

तीन साथियों के साथ आया था नहाने

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव के समीप रविवार को गंगा में नहाने गए 3 दोस्तों में से एक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की तलाश की जा रही है। 

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर इलाके के रहने वाले तीन दोस्त इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ पास की। इसी खुशी में रविवार की सुबह सब एक साथ गंगा नहाने के लिए रौना गांव के समीप जा पहुंचे।

 बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक साथ गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान एक साथी फिसल कर गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों के द्वारा शोरगुल मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने लगभग आधे घंटे तक डूबे हुए किशोर की तलाश की गयी, लेकिन उसका नहीं पता कोई पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 मौके पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस पहले से ही किशोर के साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनका भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।  फिलहाल मुगलसराय कोतवाली पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता किशोर को खोजने में लगी है। 

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पानी में गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है। डूबने वाले की भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके दोस्तों का भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*