जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

43 हजार 230 लोगों के चालान के बाद नहीं सुधरा यातायात का सिस्टम

यातायात पुलिस की ओर से लोगों के नियम पालन करने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। इसमें सबसे लोग सबसे अधिक अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाह हैं।
 

हेलमेट न पहनने वालों पर सर्वाधिक कार्रवाई

जानिए कैसे कैसे लोगों का हुआ कितना चालान

ओवर स्पीड वालों पर भी हुआ है एक्शन

चंदौली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग की ओर से वर्ष 2022 में जनवरी से अक्तूबर माह तक 43 हजार 230 लोगों का चालान हुआ है, जिसमें पुलिस की ओर से सबसे अधिक 22,824 चालान हेलमेट न पहनने पर किया गया। वहीं सड़क पर वाहनों को ठीक तरह से नहीं खड़ा करने पर पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर 11,752 चालान किया गया।

यातायात पुलिस की ओर से लोगों के नियम पालन करने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। इसमें सबसे लोग सबसे अधिक अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाह हैं। जनवरी 22 से अक्तूबर माह तक यातायात पुलिस ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 43 हजार 230 लोगों का चालान किया गया। इसमें बाइक पर तीन सवारी चलने पर 3294, गलत दिशा से वाहन चलाने पर 1390, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया चलाने पर 996, गलत नंबर प्लेट पर 520, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने पर 324, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 881, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर 389, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 330, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर 67, अधिक स्पीड में वाहन चलाने पर 180, बिना परमिट के वाहन चलाने पर 107, बिना फिटनेस के वाहन चलाने पर 110, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन चलाने पर 66 चालान हुए हैं।

इस संबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि यातायात नियम चालकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में वाहन चलाने समय हर किसी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*