UP Diwas 2023 : चंदौली में आज से शुरू होने जा रहा है 3 दिवसीय आयोजन

उत्तर प्रदेश दिवस 2023 के आयोजन की तैयारी
केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में 3 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
जिलाधिकारी करेंगी शुभारंभ
चंदौली जिले में भी 24 जनवरी से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2023 के आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां की जा रही हैं और आज केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में इसका आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश दिवस 2023 का शुभारंभ 24 जनवरी 2023 को मुगलसराय इलाके में स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग करना है। इसके लिए संपूर्ण जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी की कड़ी में चंदौली जनपद में 3 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ आज जिलाधिकारी ईशा दुहन के द्वारा किया जाएगा।
आपको बता दें कि देश 15 अगस्त 1947 को आजादी हुआ। इसके कुछ साल गुजरने के बाद 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। वहीं, महाराष्ट्र में तो अनौपचारिक तौर पर यूपी के नेताओं ने साल 1989 में ही यूपी दिवस मनाना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने इसका आयोजन किया था। इसके बाद राम नाईक के उत्तर प्रदेश का गवर्नर बनते ही यूपी दिवस के आयोजन का सुझाव दिया गया, लेकिन सपा सरकार ने इसे मंजूर नहीं किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मई 2017 में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके बाद 2018 से हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाया जाने लगा है। इसीलिए आज के दिन को खास दिन मानकर तरह तरह के आयोजन किए जाते हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*