जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोकना चाहता है चंदौली का यह लाल, भोलेनाथ ने दिया है आदेश

विनोद कुमार यादव ने दावा किया है कि काशी आकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद ले लिया है। अब वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे कि उन्हें अपना कैंडिडेट बनाएं।
 

कलानी गांव के विनोद यादव का सपना, राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की ख्वाहिश, 25 जून को दिल्ली होंगे रवाना

चंदौली जिले के धरतीपकड़ नेता अब तक ग्राम प्रधानी का चुनाव भले ही न जीत पाएं हों लेकिन उनका सपना अब राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का है। इसके लिए उन्होंने दावा किया कि महादेव ने नंदी के साथ सपने में आकर कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव लड़ो। उन्हीं के आदेश व आशीर्वाद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और आगामी 25 जून को वह दिल्ली रवाना होंगे।

Vinod Kumar Yadav

 चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के कलानी गांव के रहने वाले विनोद कुमार यादव ने दावा किया है कि काशी आकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद ले लिया है। अब वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे कि उन्हें अपना कैंडिडेट बनाएं। ताकि, वह दमदारी के साथ चुनाव लड़ सकें और राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने घर वापस आ सकें।

बताया जा रहा है कि विनोद कुमार यादव ने बैलगाड़ी पर बुधवार को भगवान शिव की वेशभूषा धारण किए हुए युवक के साथ काशी में भ्रमण भी किया था। 

Vinod Kumar Yadav

प्रधानी से राष्ट्रपति तक का सफरनामा

विनोद कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह किसान के बेटे हैं और 10वीं तक की पढ़ाई किए हुए हैं। वह 2005-06 से चुनाव लड़ना शुरू किए थे। उन्होंने अब तक बीडीसी, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ा। हालांकि जनता ने उन्हें किसी भी चुनाव में उन्हें जीत नहीं दी लेकिन अबकी बार वह नये तरीके का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उनका दावा है कि देवाधिदेव महादेव स्वयं सपने में आकर उन्हें इसके लिए प्रेरित किया है। महादेव ने महामहिम बनाने वाला भी चुनाव लड़ने के लिए सपना दिखाया है, तो उनकी आज्ञा का पालन करते हुए वह चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं। 
उनका दावा है कि चुनाव लड़ने के लिए वह उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, गोवा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के सांसदों से बात कर रहे हैं। सभी ने उनको चुनाव लड़ने में समर्थन देने के लिए आश्वस्त किया है।  

विनोद कुमार यादव का दावे की तरह चुनावी मुद्दे भी अनोखे हैं। उनका कहना है कि आजकल जनता बहुत व्यस्त है। कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए वह चुनाव लड़ना चाहते हैं। 15 साल तक की लड़कियों को पढ़ने-लिखने के लिए नि:शुल्क व्यवस्थाएं होनी चाहिए। सभी प्राइमरी स्कूलों में इंग्लिश के दो-दो शिक्षक होने चाहिए। हर गांव में ट्यूबवेल लगना चाहिए ताकि किसानों को सिचाईं में दिक्कत न हो। लड़की की शादी हो तो सारा खर्च लड़के वालों को ही उठाना चाहिए, जिससे दहेज का दानव खत्म हो सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*