जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नहीं रहे चंदौली की राजनीति में दखल रखने वाले 'प्रमुख जी', लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

चंदौली की राजनीति में 'प्रमुख जी' के नाम से मशहूर वीरेंद्र नाथ सिंह का जिले की राजनीतिक में बड़ा दखल था।
 

कई सपा व भाजपा नेताओं के काफी करीबी, लोकसभा व विधानसभा का भी लड़ चुके थे चुनाव

चंदौली जिले के वरिष्ठ राजनेता और समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा व विधानसभा के लड़ चुके पूर्व जिला पंचायत सदस्य और चंदौली ब्लाक के कई बार ब्लॉक प्रमुख रहे वीरेंद्र नाथ सिंह का आज निधन हो गया है। यह जानकारी उनके परिवार के लोगों ने साझा की है।

 बताया जा रहा है कि वीरेंद्र नाथ सिंह जी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लंबी बीमारी के कारण बीएचयू वाराणसी में आज सुबह भोर में 3 बजे के आसपास 79 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया।

Virendra Nath Singh


 आपको बता दें कि चंदौली की राजनीति में 'प्रमुख जी' के नाम से मशहूर वीरेंद्र नाथ सिंह का जिले की राजनीतिक में बड़ा दखल था। उनके समाजवादी पार्टी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के नेताओं से भी काफी नजदीकी संबंध थे। 

 जानकारी के अनुसार चंदौली जिला मुख्यालय के पास जसुरी गांव के रहने वाले वीरेंद्र नाथ सिंह कि जनपद में काफी मजबूत राजनीतिक हस्ती के रुप में जाना जाता था। कहा जाता है कि वह जिस मुद्दे पर खड़े हो जाते थे, उस मुद्दे पर राजनेताओं और अफसरों को उनकी बात सुनने ही पढ़ती थी। उनके निधन से चंदौली जनपद में एक मजबूत राजनेता खो दिया है, जिसकी कमी आसानी से पूरी नहीं की जा सकती है।

VIRENDRA singh

 

आपको बता दें कि चंदौली जिले की सदर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कई सालों तक उनकी धाक जमी रही। बिना उनके आशीर्वाद के कोई इस कुर्सी पर बैठ नहीं पाता था। मौजूदा समय में भी उनके बेटे संजय सिंह बबलू ही ब्लॉक प्रमुख हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*