जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नगर पंचायत के उपचुनाव में भाजपा ने बचाई अपनी सीट, आभा जायसवाल हुई 98 वोटों से विजयी

चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है और भाजपा की प्रत्याशी आभा जायसवाल को कड़ी टक्कर के बाद जीत भी मिल गई है।
 

चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है और भाजपा की प्रत्याशी आभा जायसवाल को कड़ी टक्कर के बाद जीत भी मिल गई है। सपा समर्थित उम्मीदवार इशरत खातून को 98 वोटो से पराजित किया है। जीत की घोषणा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भी देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि सैयदराजा के नगर पंचायत के उप चुनाव में तीन प्रत्याशियों में लड़ाई देखने को मिल रही थी, लेकिन यहां केवल कमल के फूल और सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी के हथौड़ा चुनाव चिन्ह में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। 

*सावित्री बाई फुले पीजी कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी सप्ताह का शुभारंभ, पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक और साहित्यिक योगदान पर की गई चर्चा, कविता पाठ करके किया गया याद*  https://chandaulisamachar.com/chakiya/atal-ji-janmshatabdi-events-starts/cid15907006.htm  अपने शहर की हर खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुडें। 👇👇👇👇👇👇👇 https://www.whatsapp.com/channel/0029Va9lnQSEAKWFA0rYOu3w

भाजपा की प्रत्याशी आभा जायसवाल 3539 तथा इशरत खातून को 3441 वोट मिले। फाइनल घोषणा में भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल को 98 वोटों से विजयी घोषित किया गया। तीसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी विजय लक्ष्मी ने भी टक्कर देते हुए 1339 वोट पाई। पहले ही राउंड से ही भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए रही।

*सावित्री बाई फुले पीजी कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी सप्ताह का शुभारंभ, पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक और साहित्यिक योगदान पर की गई चर्चा, कविता पाठ करके किया गया याद*  https://chandaulisamachar.com/chakiya/atal-ji-janmshatabdi-events-starts/cid15907006.htm  अपने शहर की हर खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुडें। 👇👇👇👇👇👇👇 https://www.whatsapp.com/channel/0029Va9lnQSEAKWFA0rYOu3w


 अंत में भाजपा ने तीसरे राउंड के बाद 98 वोटों से जीत हासिल किया। विजय की सूचना के बाद भाजपा के समर्थक सड़क पर माला लेकर नारेबाजी करते हुए मतदान स्थल पहुंच गए। 

*सावित्री बाई फुले पीजी कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी सप्ताह का शुभारंभ, पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक और साहित्यिक योगदान पर की गई चर्चा, कविता पाठ करके किया गया याद*  https://chandaulisamachar.com/chakiya/atal-ji-janmshatabdi-events-starts/cid15907006.htm  अपने शहर की हर खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुडें। 👇👇👇👇👇👇👇 https://www.whatsapp.com/channel/0029Va9lnQSEAKWFA0rYOu3w


आपको एक बार फिर बता दें कि चंदौली जनपद के सैयदराजा नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष रीता मद्धेशिया के मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अध्यक्ष पद की सीट खाली होने के कारण यहां दोबारा उपचुनाव करना पड़ा। पहले भी भाजपा ने ही जीत हासिल किया था और इस बार फिर भाजपा ने अपने जीत को कायम किया है। यह जीत भाजपा विधायक सुशील सिंह की मानी जा रही है, क्योंकि उनके रणनीति से पूरा चुनाव संपन्न हुआ और सपा समर्पित उम्मीदवार निर्दल प्रत्याशी से कड़ी टक्कर के बाद 98 वोटों से जीत हुई है।

*सावित्री बाई फुले पीजी कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी सप्ताह का शुभारंभ, पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक और साहित्यिक योगदान पर की गई चर्चा, कविता पाठ करके किया गया याद*  https://chandaulisamachar.com/chakiya/atal-ji-janmshatabdi-events-starts/cid15907006.htm  अपने शहर की हर खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुडें। 👇👇👇👇👇👇👇 https://www.whatsapp.com/channel/0029Va9lnQSEAKWFA0rYOu3w

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*