जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अभिमन्यु सिंह को मिली एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बने पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सदस्य

 इस संदर्भ का पत्र 2 फरवरी को पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा जारी किया गया था। यह पत्र जैसे ही अभिमन्यु सिंह के पास पहुंचा है तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
 

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का आदेश

जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के बने सदस्य

जानिए क्या होगी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन मंत्री ने उनको जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में सम्मानित सदस्य के रूप में नामित किया है।
 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए बताया है कि अभिमन्यु सिंह को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में सामान्य सदस्य के रूप में नामित किया जा रहा है। वह जिले की पर्यटन एवं संस्कृति विषय गतिविधियों में उन्नयन करने के लिए अपने सार्थक भूमिका देकर चंदौली जिले के पर्यटन और संस्कृति को शीर्ष पर पहुंचने में सहयोग देंगे और सरकार की मंशा को साकार करने की कोशिश करेंगे।
 इस संदर्भ का पत्र 2 फरवरी को पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा जारी किया गया था। यह पत्र जैसे ही अभिमन्यु सिंह के पास पहुंचा है तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
 अभिमन्यु सिंह को सदस्य बनाए जाने की खबर मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ता काफी प्रसन्न हैं और हर जगह से लोग अभिमन्यु सिंह को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नई जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने की शुभकामना दे रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*