जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अभिमन्यु सिंह को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भदोही लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी

चंदौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने भदोही लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।
 

भारतीय जनता पार्टी ने सौंपा प्रभार

अभिमन्यु सिंह बने भदोही लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी

 नयी जिम्मेदारी के लिए लोग दे रहे शुभकामनाएं  

 

चंदौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने भदोही लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। इस कार्यभार के मिलने के बाद से समर्थक पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को बधाई तथा नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दे रहे हैं।

 आपको बता दें कि चंदौली जनपद में जिलाध्यक्ष के रूप में अपना सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद अभिमन्यु सिंह ने पार्टी में एक मजबूत पकड़ बनाई थी, जिसके चलते पार्टी ने उनको एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।
 
भदोही लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर वर्तमान जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यू सिंह को शुभकामनाएं दी और कहा है कि वह इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में सफल होंगे।

 वहीं इस जिम्मेदारी को पाने के बाद अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पार्टी ने जब जब एक कार्यकर्ता के रूप में जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाने की कोशिश की है। एक बार फिर पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र भदोही का प्रभारी बनाया है। ऐसे में पार्टी की उम्मीद के अनुसार और पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुसार वह कार्य करने की कोशिश करेंगे। हम सब का लक्ष्य है कि अबकी बार एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की केंद्र में सरकार बनाई जाए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*