जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में टूट गई नरकटी गांव की बंधी, खेतों में घुसा पानी..डीएम के कहने पर पहुंचे ADM

ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते मरम्मत न होने से उनकी फसलें डूबने के कगार पर हैं। एडीएम ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तुरंत कार्य शुरू करने का आदेश दिया।
 

डीएम ने पड़ताल के लिए मौके पर एडीएम को भेजा

अभियंता को 24 घंटे में मरम्मत कराने का मिल गया है  निर्देश

गोलाबाद बंधी पर भी बढ़ा गया है खतरा

सड़क काटकर मोड़ा जाएगा बाढ़ का पानी

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बेकाबू कर दिए हैं। कई गांव पानी से घिर गए हैं। स्थिति गंभीर होती देख जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा को मौके पर भेजा। एडीएम ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

नरकटी बंधी टूटी, खेत और घरों में घुसा पानी

एडीएम रतन वर्मा सबसे पहले जयमोहनी पोस्ता गांव पहुंचे, जहां नरकटी बंधी जगह-जगह से टूटी मिली। बंधी टूटने से खेतों में पानी भर गया और गांव के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते मरम्मत न होने से उनकी फसलें डूबने के कगार पर हैं। एडीएम ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तुरंत कार्य शुरू करने का आदेश दिया।

ADM came for inspection

गोलाबाद बंधी पर बढ़ा खतरा, सड़क काटकर मोड़ा जाएगा पानी

निरीक्षण के दौरान एडीएम गोलाबाद बंधी पर भी पहुंचे। यहां पानी का तेज बहाव सीधा आबादी की ओर बढ़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल निर्णय लिया कि मुख्य सड़क काटकर पानी की धारा दूसरी ओर मोड़ी जाए, ताकि गांव बाढ़ की चपेट से बच सके।

हर साल बंधी टूटती है, फिर क्यों नहीं होती समय पर मरम्मत?

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के सामने नाराज़गी जताई। लोगों का कहना था कि नरकटी और गोलाबाद बंधी की मरम्मत बरसात से पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन विभागीय लापरवाही की वजह से हर साल गांव वाले बाढ़ की मार झेलते हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा, राहत कार्य तेज

एडीएम के साथ खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, हल्का लेखपाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर हालात का आंकलन किया और राहत कार्यों पर चर्चा की। प्रशासन ने कहा कि प्रभावित गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। एडीएम का दावा है कि तत्काल किए गए फैसलों और मरम्मत कार्यों के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*