जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ADM उमेश मिश्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, 33 लोगों को निकला कोरोना

कोविड पॉजिटिव आने पर कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गई है। वहीं उनके साथ कार्य कर रहे कर्मचारियों में भी भय व्याप्त होने लगा है। इसके साथ ही साथ जिले में 33 कोरोना के नए मरीज निकले हैं। 
 

ADM के कोरोना पॉजिटिव होते ही चुनाव का काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप, 33 लोग आज आए हैं कोरोना की चपेट में

 

चंदौली जिले के अपर जिलाधिकारी की कोविड पॉजिटिव आने पर कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गई है। वहीं उनके साथ कार्य कर रहे कर्मचारियों में भी भय व्याप्त होने लगा है। इसके साथ ही साथ जिले में 33 कोरोना के नए मरीज निकले हैं। 

 बताते चलें कि जिले के अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके मातहत कर्मचारियों एवं अधिकारियों में भी इसका भय व्याप्त हो गया है। अब माना जा रहा है कि उनके साथ काम कर रहे सारे कर्मचारियों को भी कोरोना टेस्ट कराना होगा और उनके संपर्क में आए लोगों को जांच कराकर खुद को आइसोलेट करना होगा। 

वहीं जिलाधिकारी कार्यालय से आज प्राप्त परिणामों में 33 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 6 महिलाएं, 26 पुरूष व 1 बालिका शामिल हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। 

कहा जा रहा है कि जनपद चन्दौली कोरोना के शिकार हुए लोगों में से 1 चकिया ब्लाक से, 8 चन्दौली ब्लाक के, 2 धानापुर से, 2 नियामताबाद से, 10 डी0डी0यू0 नगर के रहने वाले हैं। इसके साथ-साथ 6 व्यक्ति बिहार से, 1 नोयडा से, 1 मिर्जापुर से, 1 आजमगढ़ से, 1 सोनभद्र से सम्बंधित हैं। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ साथ आज 5 व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 2662 नमूने संग्रहित किये गए हैं। 
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16,391 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 173 हो गयी है। अब तक 15,861 स्वस्थ हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*