जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

कृषि विभाग की योजनाओं को परखने आए थे अपर कृषि निदेशक, देखा स्थलीय निरीक्षण करके हाल

निरीक्षण दल ने सबसे पहले खेत तालाब योजना के अंतर्गत लाभार्थी अनूप कुमार सिंह की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया, जो विकासखंड चकिया, विठ्ठवल कला में स्थित है।
 

दौरे में वास्तविकता कम खानापूर्ति दिखी ज्यादा

बीज और उर्वरक की ससमय आपूर्ति सुनिश्चित करने का फरमान

पीएम किसान, मिलेट्स पुनरुद्धार सहित कई योजनाओं की जानी हकीकत

चंदौली में अपर कृषि निदेशक ने निभाई दिखावटी औचक निरीक्षण की औपचारिकता 

चंदौली  जिले में कृषि विभाग की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और उनकी वास्तविक प्रगति जानने के उद्देश्य से आज, 8 नवंबर 2025 को, अपर कृषि निदेशक भूमि संरक्षण/टास्क फोर्स ऑफिसर डॉक्टर रमेश मौर्य ने चंदौली का औचक दौरा किया। उनके साथ संयुक्त कृषि निदेशक/उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण, वाराणसी मंडल, भी मौजूद रहे। इसके साथ ही अधिकारियों की टीम ने क्षेत्रीय निरीक्षण के साथ-साथ कार्यालय में विभिन्न कृषि योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक की।

खेत तालाब योजना के लाभार्थी से मुलाकात
निरीक्षण दल ने सबसे पहले खेत तालाब योजना के अंतर्गत लाभार्थी अनूप कुमार सिंह की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया, जो विकासखंड चकिया, विठ्ठवल कला में स्थित है। इसके बाद, उन्होंने कोऑपरेटिव सोसाइटी सिकंदरपुर और राजकीय बीज गोदाम चंदौली का भी निरीक्षण किया ताकि जमीनी हकीकत को समझा जा सके। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँच रहा है और कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है।

-inspection-review

 कार्यालय में योजनाओं की गहन समीक्षा
निरीक्षण के बाद, उप कृषि निदेशक चंदौली कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डॉ० रमेश मौर्य ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में ससमय लक्ष्य के अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:

1-पीएम किसान योजना

2-मिलेट्स पुनरुद्धार योजना

3-सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना

4-प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू योजना

5- खेत तालाब योजना

-inspection-review

रबी की बुवाई हेतु बीज-उर्वरक आपूर्ति पर जोर
ड़० मौर्य ने आगामी रबी फसलों की बुवाई के मद्देनजर एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को बीजों एवं उर्वरकों की आपूर्ति ससमय किसानों तक पहुँचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि बुवाई कार्य में कोई बाधा न आए।

इस पूरे निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान मौके पर उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं अन्य कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर कृषि निदेशक का यह दौरा, कृषि योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*