अजीत कुमार सिंह बने राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
सदर तहसील परिसर में पदाधिकारियों का चयन
राजस्व निरीक्षक संघ का वार्षिक चुनाव
सभी पदाधिकारी का निर्विरोध चुनाव
चंदौली जिले के सदर तहसील परिसर में बुधवार को राजस्व निरीक्षक संघ के वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अजीत सिंह जिला अध्यक्ष तो जिला उपमंत्री राजकुमार को बनाया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारी भी चुने गए।
बता दें कि चंदौली के सदर तहसील के सभागार में राजस्व निरीक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के वार्षिक चुनाव का कार्य किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी का निर्वाचन आज किया गया, जिसमें सभी राजस्व निरीक्षकों द्वारा अपने संगठन का निर्विरोध चुनाव किया गया।

इसमें अजीत कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक को जिलाध्यक्ष बनाया गया। वसीम खान, राजस्व निरीक्षक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। रामदुलारे राजस्व निरीक्षक भूलेख कार्यालय को जिला मंत्री तथा ओमप्रकाश राम को राजस्व निरीक्षक सकलडीहा जिला संगठन मंत्री, गौतम मौर्य राजस्व निरीक्षक चकिया को जिला कोषाध्यक्ष के साथ ही साथ राजकुमार राजस्व निरीक्षक तहसील चंदौली को जिला उपमंत्री के पद पर निर्विरोध चुनने का कार्य किया गया।
इस दौरान संघ के लोगों ने सभी पदाधिकारी को निर्विरोध चुने जाने पर मिष्ठान खिलाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया। इस दौरान निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनने पर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हमारा सबसे बड़ा दायित्व रहेगा कि अपने संगठन को मजबूत करने तथा संगठन के सभी साथियों को एक साथ लेकर चलने का कार्य रहेगा वही सभी पदाधिकारी ने एक दूसरे को शुभकामना देते रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






