जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

31वीं बार रक्तदान कर अजीत कुमार सोनी ने पेश की मिसाल, युवाओं से इस महादान में आगे आने की अपील

जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बिहार के दाउदनगर में जरूरतमंद संदीप कुमार के लिए 31वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।

 
 

अजीत कुमार सोनी ने 31वीं बार किया रक्तदान

बिहार के दाउदनगर में जरूरतमंद को दिया रक्त

ग्राम कुर्मी निवासी संदीप कुमार की की मदद

युवाओं से नियमित रक्तदान करने की खास अपील

समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर जोर

रक्तदान को महादान कहा जाता है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। इसी मानवीय सोच को सच साबित करते हुए जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने एक बार फिर समाजसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र बिहार के औरंगाबाद जिले स्थित दाउदनगर में ग्राम कुर्मी, प्रखंड ओबरा निवासी संदीप कुमार की मदद के लिए अपना 31वां रक्तदान किया। उनकी इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।

ajit-kumar-soni-donated-blood-for-31st-time-humanity-example

जरूरत के समय आगे आकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

अजीत कुमार सोनी का यह नेक कदम न केवल एक जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ा सहारा बना है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी एक बेहद प्रेरणादायक संदेश है। लगातार 31वीं बार रक्तदान कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सच्ची समाजसेवा केवल बातों या शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि संकट और जरूरत के समय आगे आकर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं: अजीत कुमार सोनी

रक्तदान के दौरान अजीत कुमार सोनी ने आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प मौजूद नहीं है। किसी भी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने के लिए स्वस्थ रक्तदाताओं का आगे आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ और योग्य व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करने के लिए प्रेरित होना चाहिए, ताकि समय पर किसी की जान बचाई जा सके।


ajit-kumar-soni-donated-blood-for-31st-time-humanity-example

युवाओं से की भ्रांतियां दूर कर आगे आने की अपील

उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में आज भी कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं, जिन्हें दूर करना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अजीत कुमार सोनी का 31वीं बार रक्तदान करना खासतौर पर समाज के युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है कि आपकी एक छोटी-सी पहल किसी उजड़ते परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है। उनका यह सेवाभाव निश्चित रूप से दूसरों को भी प्रेरित करेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*