जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अखिलेश बोले- पूर्वांचल में होगा भाजपा का सफाया, चंदौली से जीतेंगे वीरेन्द्र सिंह

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार के लिए चंदौली पहुंचे।
 

140 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी भाजपा

400 पार का नारा भूल गए भाजपायी

पुरानी पेंशन की बहाली और किसानों की कर्जामाफी की गारंटी दे गए अखिलेश

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार के लिए चंदौली पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर निशान चाहते हुए कहा कि अब की बात 400 देने वालों का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी की जबान लड़खड़ाने लगी है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब 140 सीट का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं, ये संविधान वो है जो हमें न्याय दिलाता है, ये हमें अधिकार दिलाता है। जब ये संविधान बदलेंगे तो हम इन्हें बदल देंगे। इसलिए गठबंधन की जीत दिलाना है। 

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, जवानों और बेरोजगारों से जो भी वादे किए थे सब खोखले निकले। ना तो किसानों की आय दुगनी हुई, ना तो जवानों को पूरी तरह से रोजगार मिला, बल्कि अग्निवीर जैसी योजना देकर उन्हें 4 साल में रिटायर करने का प्लान बना रहे हैं। वही बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए वैकेंसी तो निकाली जाती है, लेकिन पेपर लीक करवा के सारी वैकेंसी रद्द कर दी जाती है। ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है। इसलिए 1 जून को सभी लोग साइकिल के बटन पर बटन दबाकर वीरेंद्र सिंह को भारी से भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

 अखिलेश यादव ने कहा है कि पूर्वांचल में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल दिखाई दे रहा है। उससे साफ है कि पूर्वांचल से भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है। वाराणसी और उसके आसपास का माहौल भी ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। सारी जगह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थर-थर कांप रहे हैं। 


 अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि इन्होंने पूंजीपतियों और बड़े-बड़े कारोबारी के सैकड़ों करोड़ रुपए माफ कर दिए, लेकिन किसानों का लाख 2 लाख रुपया माफ नहीं किया है। इसलिए सबको 4 जून का इंतजार करना है। 4 जून को इस भ्रष्ट सरकार का सफाया हो जाएगा और किसानों की सारी समस्याओं का अंत होने लगेगा। इंडिया गठबंधन की सरकार सारे कर्ज माफ कर देगी और अच्छे कानून लाकर किसाने की फसलों की न्यूनतम मूल्य की गारंटी भी देगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली होगी, कर्जे माफ होंगे, फौज की पक्की नौकरी मिलेगी। विद्याधन के साथ गरीब महिलाओं को 1 लाख देकर लखपति बनाया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*