जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धानापुर इलाके में एक्सरे-MRI-सीटी स्कैन जैसी सुविधा कब दे पाएगी डबल इंजन वाली सरकार

सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने भाजपा सरकार सांसद विधायक पर जमकर तीखा हमला बोला है और सरकारी अस्पताल की हालत पर नाराजगी जतायी है।
 

सपा नेता अंजनी सिंह की मांग 
धानापुर इलाके में एक्सरे-MRI-सीटी स्कैन की हो सुविधा 


चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने भाजपा सरकार सांसद विधायक पर जमकर तीखा हमला बोला है और सरकारी अस्पताल की हालत पर नाराजगी जतायी है। कहा कि जब वह एक घायल गरीब हरिचरन गोंड़ को लेकर हास्पिटल पहुँचे तो ड्यूटीरत डाक्टर अमरनाथ सिंह ने एक्सरे के लिए लिख दिया और जब एक्सरे कक्ष में वह जांच के लिए गये तो वहाँ ताला बंद मिला।


 अंजनी सिंह ने जब चिकित्सा अधीक्षक जे पी गुप्ता से बातचीत की तो अधीक्षक ने बताया कि हमारे यहाँ एक्सरे एक्सपर्ट डॉक्टर व कर्मचारी पोस्टेड नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हम एक्सरे का काम कराते हैं। बाद में जब एक्सरे कर्मी वहां पहुंचा तो बताया कि बिजली नहीं है। जब उन लोगों से जेनरेटर के बारे में पूछा गया तब बताया कि कोई एमर्जेन्सी हो तभी जनरेटर से करते हैं.. अन्यथा पांच छः मरीज इकट्ठा होने पर ही किया जाता है। हमारे यहाँ एक्सरे फिल्म छोटी छोटी हैं। इस कारण हम जंघा कमर जैसे बड़े एक्सरे नहीं कर सकते हैं।                                                                                                          

Anjani Singh demand

               

    डॉ. साहब ने जो एक्सरे लिखा है.. हम मजबूर हैं हमने डिमांड किया है.. पर हमें फिल्म अभी तक नहीं मिली है..ऐसी हालत में हम लोग क्या कर सकते हैं।

 अंजनी सिंह ने कहा भाजपा सरकार गरीबों का खून पी रही है। इनके प्रतिनिधियों को गाँव की गरीब जनता और धानापुर के विकास से कोई वास्ता नहीं है। बस बड़ी बड़ी बात झूठे शिलान्यास और झूठा दावा करना जानते हैं। ये सपा नेता ने कहा योगी जी बताएं कि कोई घायल कब तक कराहता रहेगा और कहां से एक साथ कई मरीज लेकर एक्सरे कराने लेकर जाएगा।                                                              

बिजली को लेकर सैयदराजा के विधायक और चंदौली के सांसद का दावा फेल क्यों होता जा रहा है। इसका जबाब जनता जानना चाहती हैं। धानापुर सहित जनपद प्रदेश की गरीब जनता के हित की बात करने और सांसद व विधायक से पर सवाल पूछने पर भाजपा विधायक व सांसद के साथ साथ मुख्यमंत्री समर्थक लोग सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर पर गाली देने लगते हैं। गाँवों दफ्तरों थानों में गरीब कमजोर अपनी बात नहीं कह सकता है..आखिर ऐसा कब तक चलेगा।


 श्री सिंह ने प्रदेश के मुखिया योगी जी चंदौली सांसद एवं सैयदराजा विधायक से सवाल पूछा कि धानापुर हास्पिटल में एक्सरे फिल्म की व्यवस्था कौन करेगा। डाक्टरों स्टाफों के रहने एवं संसाधनों की उचित व्यवस्था कौन करेगा। माँग किया धानापुर में एमआरआई सीटीस्केन की तत्काल सचमुच में व्यवस्था करे योगी सरकार। कहीं ऐसा ना हो की भाजपा नेता झूठा शिलान्यास करके धानापुर की जनता को फिर से धोखा दें । 


इस अवसर पर विशाल गोंड़, सरकार शर्मा, प्रसिद्द बिंद, श्यामसुंदर बिंद, बल्लू यादव, पारस बिंद आदि साथ में उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*