जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में अन्नदाता किसान सम्मेलन आयोजित, एक बार फिर से मोदी सरकार की अपील

वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसानों का सम्मान निधि बढ़कर 12000 हो जाएगी।
 

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के परिसर में सभा

भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया संबोधित

दिए जा रहा है 12 हजार की किसान सम्मान निधि का आश्वासन

चंदौली जिले के कमालपुर कस्बे में स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के जन समर्थन में आयोजित जनसभा के साथ-साथ अन्नदाता किसान सम्मेलन आयोजित किया गया,  जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त शामिल हुए।

 चंदौली जिले के अन्नदाता किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संसद में किसानों को समृद्ध बनाने का ऐलान किया था। देश का किसान समृद्ध नहीं होगा तो कभी भी देश समृद्ध नहीं होगा। इसीलिए आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत बनाने के लिए एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है। इसके लिए देश के हर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाना होगा।

Annadata Kisan Sammelan

 वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसानों का सम्मान निधि बढ़कर 12000 हो जाएगी। चंदौली के किसानों से इसीलिए एक बार फिर से डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 जनसभा को संबोधित करते हुए चंदौली जिले की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबरी मुद्दे जैसी बड़ी समस्या को समाप्त कर दिया है। अब उसका ध्यान किसानों की रक्षा के साथ-साथ बेटियों की रक्षा के लिए है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट करें और भारी मतों से जीत दिलाकर संसद में पहुंचाएं।

अन्नदाता सम्मेलन में लोगों को संबोधित करने वाले अन्य नेताओं में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय,  विधायक सुशील सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह, प्रमुख धानापुर अजय सिंह, राजेश सिंह, दीपू सिंह, इंदल सिंह, डाक्टर वेदव्यास राय शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*