माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण परियोजना, महिलाओं के लिए खास मौका

मछली पालन की योजना का उठाएं लाभ
माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण परियोजना में करें आवेदन है
ऑनलाइन अप्लाई करने का आज है अंतिम मौका
जानिए कैसे मिलेगा महिलाओं को योजना का लाभ
चंदौली जनपद के मछली पालकों के लिए एक बड़ी योजना का लाभ देने का मौका है। प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण परियोजना का लाभ उठाया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत महिला मत्स्य पालकों के लिए खास मौका है। इसके लिए 23 मार्च से लेकर 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अगर महिलाएं मछली पालन की ओर अपने हुनर का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो वह इस मौके का लाभ उठा सकती हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण परियोजना में जनपद चन्दौली के विभिन्न जलाशयों में केज लगाकर मत्स्य सम्बर्धन के लाभ से मत्स्य पालकों व मछुआ परिवारों को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल खोल दिया गया है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी मौका है।

सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र प्रसाद ने बताया है कि इसके लिए सभी को पहले http://fisheries.up.gov.in पर दिनांक 23 मार्च से लेकर दिनांक 25 मार्च 2025 तक आवेदन करना है। क्योंकि ये फिर से केवल 2 दिनों के लिए खोला गया है। इच्छुक महिला अधिक से अधिक आवेदन करके इसका लाभ उठा सकती हैं।
सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र प्रसाद ने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई, लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ सलंग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। किसी को अगर कोई परेशानी हो तो सहायक निदेशक मत्स्य के बिछियां कलां स्थित कार्यालय में भी किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*