जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान आर्मी जवान का निधन, अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत ​​​​​​​

विजेंद्र कुमार यादव साल 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इस समय उनकी तैनाती मध्य प्रदेश के सागर जिले में थी।
 

2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था विजेंद्र कुमार यादव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में कर रहा था ड्यूटी

पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाने की हो रही है तैयारी

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव के निवासी आर्मी जवान विजेंद्र कुमार यादव का मध्य प्रदेश के सागर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 28 वर्षीय जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में कोहराम मच गया। परिवार और रिश्तेदारों सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

विजेंद्र कुमार यादव के पिता लल्लन यादव को जब यह दुखद समाचार मिला तो उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। विजेंद्र की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई।

2018 में हुए थे सेना में भर्ती
विजेंद्र कुमार यादव साल 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इस समय उनकी तैनाती मध्य प्रदेश के सागर जिले में थी। उनकी शादी पिछले साल 2023 में हुई थी और उनकी एक 6 महीने की बेटी भी है।

जवान के निधन की खबर सुनकर उनकी पत्नी, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर जमा हो गए हैं।

सेना द्वारा विजेंद्र के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि देर रात या अगली सुबह तक उनका शव घर पहुंच जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*