जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले के एएसपी सुखराम भारती होने जा रहे रिटायर, पीलीभीत से आ रहे हैं अनिल कुमार यादव

सुखराम भारती चंदौली जिले में लंबे समय से तैनात थे। सुखराम भारती की सेवानिवृत्ति नजदीक है। इसलिए उनकी जगह पर अनिल कुमार यादव को पीलीभीत से चंदौली जिले में तैनात किया गया है।
 

अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती रिटायर के नजदीक

अनिल कुमार यादव बने अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन

प्रदेश भर में 18 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला

उत्तर प्रदेश में रविवार को आठ आईपीएस और 54 पीपीएस अफसरों के तबादले करते हुए कई पुलिस अफसरों को बदल दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएस अभिनव त्यागी को अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस आदित्य बंसल को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर बनाया गया है।

इसके अलावा चंदौली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती का तबादला हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इस दौरान अनिल कुमार यादव चंदौली जिले के नए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन बनाए गए हैं। वह सुखराम भारती का स्थान लेंगे।

 आपको बता दें कि सुखराम भारती चंदौली जिले में लंबे समय से तैनात थे। सुखराम भारती की सेवानिवृत्ति नजदीक है। इसलिए उनकी जगह पर अनिल कुमार यादव को पीलीभीत से चंदौली जिले में तैनात किया गया है।

सुखराम भारती चंदौली जिले में लंबे समय से तैनात थे। सुखराम भारती की सेवानिवृत्ति नजदीक है। इसलिए उनकी जगह पर अनिल कुमार यादव को पीलीभीत से चंदौली जिले में तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि अनिल कुमार यादव 1998 को पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। अनिल कुमार यादव को 1995 में पीपीएस कैडर मिला था। इसके बाद उन्हें 2014 में एडिशनल एसपी के रूप में प्रमोट किया गया। फिलहाल वह पीलीभीत जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे।

अनिल कुमार यादव मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने एमएससी एग्रीकल्चर से परास्नातक की डिग्री ली है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*