जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बालू माफियाओं का कारनामा, रिंग रोड से जबरिया गाड़ी पास करने में जुटे बालू माफिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफिया नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए प्रशासन की सख्ती को चुनौती दे रहे हैं।
 

देर रात रिंग रोड जाती है ओवरलोडेड बालू की गाड़ियां

लोडेड ट्रैकों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद पास हो रहे ट्रक

गंगा ब्रिज पर हाइट गेज बैरियर से जबरदस्ती गाड़ी पास करने पर एंगल हुआ टेढ़ा 

चंदौली जिले में सक्रिय बालू माफियाओं का कारनामा एक बार फिर सामने आया है। देर रात रिंग रोड स्थित गंगा पुल पर लगाए गए हाइट गेज बैरियर को जबरिया गाड़ी पास कराने के चक्कर में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल संज्ञान लें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बता दे कि रिंग रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था। इसी क्रम में 12 सितंबर को एआरटीओ डॉक्टर सर्वेश गौतम ने एनएचएआई एजीएम को निर्देश दिए थे कि भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। निर्देशों का पालन करते हुए एनएचएआई के आर.आर. मिश्रा द्वारा सुलतानीपुर के समीप हाइट गेज बैरियर लगाया गया, साथ ही जगह-जगह स्पीड बैरियर भी स्थापित किए गए। इसका उद्देश्य रिंग रोड पर भारी वाहनों की मनमानी रोकना और सड़क हादसों में कमी लाना था लेकिन देर रात बालू लदे एक ट्रक ने इस व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश की। ट्रक चालक ने जबरन हाइट गेज बैरियर के नीचे से वाहन निकालने का प्रयास किया, जिससे लोहे का एंगल टेढ़ा हो गया। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुँचा, बल्कि भविष्य में हादसों की आशंका भी बढ़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफिया नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए प्रशासन की सख्ती को चुनौती दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो सके और आमजन सुरक्षित रह सकें। जबकि ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल संज्ञान लें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि हाइट गेज बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जा सके।

एनएचएआई एजीएम आर.आर. मिश्रा ने बताया कि सुलतानीपुर के समीप लगे हाइट गेज बैरियर को क्षतिग्रस्त करने की घटना का संज्ञान ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि बैरियर की मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी ताकि भारी वाहनों की रोकथाम प्रभावी ढंग से जारी रह सके। जल्द ही इस तरह की हरकत पर कार्यवाही करने की पूरी कोशिश की जाएगी ताकि दोबारा इस तरह की कोई और घटना ना हो।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*