जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारत जोड़ो मशाल न्याय यात्रा, राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए पहल

 कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय से भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा की शुरुआत शाम 6:00 बजे की जाएगी। यह यात्रा न्यूनतम 5 किलोमीटर की होगी, जिसकी निगरानी प्रदेश सचिवों के द्वारा की जाएगी।
 

जिले के हर ब्लॉक में मशाल यात्रा

हर ब्लॉक में 5 किमी होगी यात्रा

प्रदेश सचिव को दी गयी जिम्मेदारी

चंदौली जिले में भारत जोड़ो न्याय  मशाल यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी ब्लॉकों में ध्वज वंदन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने का प्लान बनाया गया है। जो ब्लॉकों से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी।

बताया जा रहा है कि  इस कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी से होगी और आगामी 30 जनवरी को सभी ब्लॉकों से निकाली गई यात्रा जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी, जहां पर जिला मुख्यालय पर रामधुन बजाकर इस यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा ब्लॉक वार प्रभारी नियुक्त करके उन्हें की अगुवाई में निकाली जाएगी।

 कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय से भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा की शुरुआत शाम 6:00 बजे की जाएगी। यह यात्रा न्यूनतम 5 किलोमीटर की होगी, जिसकी निगरानी प्रदेश सचिवों के द्वारा की जाएगी।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के निर्देश पर चंदौली जनपद में इस यात्रा का प्लान बना लिया गया है और 26 जनवरी से यात्रा को निकालने की तैयारी है। यह यात्रा 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी, जहां रामधुन बजाकर इसका स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम का समापन होगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*