जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली भाजपा ने जिला मुख्यालय पर मनाया स्थापना दिवस, जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने गिनायी पार्टी की उपलब्धियां

चंदौली जिले के भाजपा कार्यालय पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया और रविवार के दिन  एक प्रेस कांफ्रेंस करके लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां जिलाध्यक्ष के द्वारा गिनायी गयीं।
 

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस

जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की प्रेस कांफ्रेस

रामनवमी और भाजपा का स्थापना दिवस एक सुखद संयोग

 

चंदौली जिले के भाजपा कार्यालय पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया और रविवार के दिन  एक प्रेस कांफ्रेंस करके लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां जिलाध्यक्ष के द्वारा गिनायी गयीं। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि श्री राम को  चाहने वाले तथा राम की मंदिर के निर्माण कराने वाली भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के दिन एक महा संयोग है। देशभर में जहां एक ओर रामनवमी मनायी जा रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। 

आप को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसके  के पहले 1951 में जनसंघ का गठन हुआ था, जो उस समय का भारतीय राजनीति का मुख्य राजनीतिक दल के रूप में स्थापित था। 

 इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह द्वारा पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस और प्रभु श्री राम की जन्मोत्सव का यह महासंयोग आज जो देशवासियों को देखने को मिल रहा है।  यह कहीं न कहीं अद्भुत है।  आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत व श्रीलंका को जोड़ने वाले रामेश्वरम पुल का भी शुभारंभ किया जा रहा है, यह सेतु दो देशों को जोड़ने के लिए बड़ा कदम है। 

भगवान श्री राम ने राष्ट्र के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में लोग आज भी पूछते हैं और उनकी मर्यादा को बनाए रखने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-साथ पदाधिकारी उसी प्रकार की मर्यादा को बरकरार रखते हुए उन्हें स्थापित करने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करेंगे। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी भी भगवान श्री राम की जन्मोत्सव में सहयोग कर रही है और कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सनातन धर्म के लोगों को एकजुट रहकर राष्ट्र निर्माण के लिए अनेकता में एकता का विचार प्रस्तुत करना चाहिए। स्थापना दिवस को लेकर जगह-जगह पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान श्री राम की जन्म स्थल पर कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी उनके भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*