जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हटिया व जरखोर में सांसद ने मांगा समर्थन, बोले- मेरा व मोदी जी के काम देखकर दीजिए वोट

गांव की समस्या को दूर करने के साथ-साथ और भी जितने विकास के कार्य थे, उन सबको पूरा करवाकर आगे भी विकास का कार्य चलता रहेगा। यह चुनाव देश का चुनाव है।
 

कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के द्वारा जनसंपर्क

10 साल के कार्यकाल के काम देखकर दीजिए वोट

विधायक बोले-तीसरी बार भी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय  की जरूरत

चंदौली जिले के सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। वह छोटी-छोटी जनसभाओं के साथ-साथ गांव में जनसंपर्क कार्य कर रहे हैं। साथ ही साथ वह अपने 10 साल के कार्यकाल में जनपद भर में किए गए कार्यों को जनता के बीच रखकर वोट मांग रहे हैं।

इसी कड़ी में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री  डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडेय  ने आज ग्राम सभा जरखोर कला में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने 10 साल के कार्यकाल में लगातार विकास के कार्य किया। इस विकास के बल पर आज जनता के बीच में जा रहा हूं, जिससे जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। जरखोर कला गांव को मैंने गोद भी लिया था और गांव में जो सबसे बड़ी समस्या जल निकासी का मैंने तत्काल समाधान करवाया था।

Dr Mahdnedra Nath pandey

गांव की समस्या को दूर करने के साथ-साथ और भी जितने विकास के कार्य थे, उन सबको पूरा करवाकर आगे भी विकास का कार्य चलता रहेगा। यह चुनाव देश का चुनाव है। आप सबको देश हित में आगे आना होगा। हम जनता की सेवक हैं। आगे भी या निरंतर चलता रहेगा। आपका  वोट विकसित सशक्त भारत का निर्माण करेगा।

Dr Mahdnedra Nath pandey
उसी क्रम में ग्राम सभा हटिया में भी कार्यक्रम को संबोधित किया और विकास कार्यों पर चर्चा किया और भाजपा के पक्ष में वोट करने का अपील किये।

 कार्यक्रम में मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर असंभव काम को पूरा किए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाना या अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण ऐसे कई ऐतिहासिक कार्य किया। इसलिए देश की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना चाहती है। चंदौली की जनता डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को जनपद में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं । इसलिए चंदौली में भी तीसरी बार डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय  की जरूरत है।

Dr Mahdnedra Nath pandey

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू, ग्राम प्रधान अजय सिंह, अशोक सिंह, शिवराज सिंह, विजय शंकर पांडेय, रंगू पांडेय, सुभाष सोनकर, पवन सिंह, रिंटू सिंह, दिलीप सोनकर, संजय गुप्ता, आलोक सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*