जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क की गारंटी के लिए भाजपा को दें वोट, विकास की गारंटी है मोदी सरकार

शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ सड़क व्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में विकास की गारंटी मोदी सरकार ही दे सकती है। उन्होंने दावा किया चंदौली जिले का विकास नोएडा के तर्ज पर किया जाएगा।
 

प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थन में जनसभा

कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

लगातार तीसरी बार सांसद भेजने की जनता से अपील  

चंदौली जिला मुख्यालय पर भाजपा के नेताओं के लिए आज का दिन काफी खास था। पार्टी कार्यालय के पास शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्र नाथ पांडेय के नामांकन के दौरान आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के नामांकन के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व श्रम रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरकर जीत की गारंटी पेश की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जनपद के विकास के लिए में कभी पीछे नहीं रहा हूं। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ सड़क व्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में विकास की गारंटी मोदी सरकार ही दे सकती है। उन्होंने दावा किया चंदौली जिले का विकास नोएडा के तर्ज पर किया जाएगा।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश की तरक्की का रास्ता अपनाती है, आज तक जो भी दल आए सभी ने सिर्फ जनता को चलने का काम किया है। जनता को विपक्षियों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी की सरकार और योगी आदित्यनाथ की सरकार देश और प्रदेश में विकास कर रही है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ भाजपा विकास कर रही है।

 Dr MN Pandey

इस मौके पर श्रम व रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जनपद के विकास के लिए डा. महेंद्र नाथ पांडेय को तीसरी बार सांसद भेजने के लिए जनता को कमर कसके तैयार रहना होगा। जनपद के विकास के साथ-साथ देश का विकास भाजपा ही कर सकती है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सांसद साधना सिंह, लोकसभा प्रभारी ओंकार केसरी, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, शिवपूजन राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, शिवराज सिंह, संजय सिंह बबलू प्रमुख, हरिवंश उपाध्याय, प्रेम नरायन सिंह, सूर्य मुनी तिवारी, सुजीत जायसवाल, सुजीत सिंह सुड्ड जैसे तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*