जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन आज, 5 हजार महिलाएं होंगी शामिल

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई द्वारा 26 दिसंबर को मुगलसराय इलाके के नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके अपनी महिलाओं के बीच पकड़ का प्रदर्शन करना चाहती है।
 

चंदौली जिले में महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन आज

5 हजार महिलाएं होंगी शामिल
 

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई द्वारा 26 दिसंबर को मुगलसराय इलाके के नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके अपनी महिलाओं के बीच पकड़ का प्रदर्शन करना चाहती है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं एकत्रित की जाएगी और पूरे जिले में यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि कैसे महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे नगर पालिका इंटर कॉलेज के परिसर मुगलसराय में किया जाएगा, जहां 5000 से अधिक महिलाएं उपस्थित होने की संभावना है।

 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता रानी गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह होंगी। इसके साथ साथ इस कार्यक्रम में चंदौली जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित रहेंगे।


 
इस कार्यक्रम के जरिए महिला मोर्चा अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा और दूसरे दलों को संदेश देने की कोशिश करेगा कि किस तरह से महिला भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और चंदौली जिले के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*