चंदौली में पंकज सिंह का जोरदार स्वागत, निकाय चुनाव को लेकर पार्टी में भरा जोश

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह पहुंचे चंदौली
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
डबल इंजन की सरकारें किसानों के संकल्पित
निकाय चुनाव में लहराएगा परचम
चंदौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए ने नोएडा के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह पहुंचे तो भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गृह जनपद में पार्टी के लोगों का उल्लास व स्वागत देख पंकज सिंह भी काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होकर अपनी पूरी बात रखी।
भाजपा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने का काम कर रही है। प्रयागराज की घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी प्रकार से रियायत नहीं दी जाएगी। कहा कि घटना में शामिल व्यक्ति और संरक्षण देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना को अंजाम देने के बाद भागने वाले अपराधियों को पुलिस छोड़ेगी नहीं। क्योंकि पुलिस अपने बचाव में गोली चलाती है।

भाजपा नेता ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें किसानों के संबंध में हमेशा संवेदनशील रही हैं। सरकार का पूरा प्रयास है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाय। इसी के तहत सिंचाई वाली बिजली को निशुल्क करने की पहल की जाएगी। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी के लोगों को तैयार रहने के लिए कहा। कहा कि पिछली बार प्रदेश के दो निकायों में भाजपा का ध्वज नहीं फहर सका था, लेकिन अबकी बार माहौल बदल गया है।
इस बार भाजपा की तैयारी पूरी है। भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। इसलिए निकाय चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में पिछली बार की अपेक्षा के अनुरूप सकारात्मक होगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*